फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलिमा लागा दिलड़ू मेरा पर जमकर डाली नाटी

Sat, 26 Dec 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइन विजडम स्कूल माजरा का थिरकन वार्षिक उत्सव समारोह मनाया गया। स्वच्छ भारत अभियान पर लघु नाटिका से बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। सिरमौरी नाटी, फ्यूजन डांस और भंगड़े पर छात्र खूब थिरके। शुक्रवार देर शाम को माजरा स्कूल परिसर में वार्षिक उत्सव मनाया गया। परसेप्शन हाउस को स्पोर्ट्स ट्रॉफी अवार्ड से नवाजा गया। स्कूल अध्यापिका ऊषा लोहिया ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि तिरुपति ग्रुप प्रबंध निदेशक अशोक गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। स्कूल प्रधानाचार्य मीनाक्षी मल्होत्रा ने वार्षिक प्रस्तुतकी। स्कूल के निदेशक नीरज गोयल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें विद्यार्थियों की टीम ने हिमाचली नाटी में नीलिमा लागा दिलड़ू मेरा ऐबे, ओ बाठणे तेरे झूमके-झूमके आदि गीतों पर जमकर नाटी डाली। साथ ही, भंगड़ा, संगीत वादन, तबला वादन, फ्यूजन डांस प्रस्तुति सराहनीय रही।

इस मौके पर वेद प्रकाश गोयल, श्रीकृष्ण गुप्ता, कुलदीप ठाकुर, बृजेश गोयल, कमलेंद्र बाम, सिरमौर सिंह, तरसेम सिंह, रंगी राम, नीरज, सुभाष चंद अग्रवाल, मीनाक्षी, उपमा शर्मा, ऊषा लोहिया, मोनिका, राजकुमार, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम पाल, अजय शर्मा, कुर्शादा बानो, अमनदीप, रोहिनी, आराधना, पूर्ण कोलाश, राहुल, कन्नू, सर्वमंगला और साक्षी मौजूद थे। 
विज्ञापन


इन विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

वार्षिक समारोह में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वार्षिक स्पोर्ट्स ट्रॉफी 2015-16 पर परसेप्शन हाउस प्रभारी अंजली, टीम कप्तान समीर व उप कप्तान आर्यन को दी गई। वहीं, यश चौहान, आयूष खंतवाल, मानवी, श्रृष्टी पाल, पीयूष, नियति, अरमान, उज्ज्वल, हर्ष, अलिम, आर्यन, अंशिका, प्रतिज्ञा, तनुज, वैष्णवी, ऋषभ, हर्षित, खुशी चौहान, प्रियांशू, भावेश शर्मा, विशाखा, आंचल, सानवी गोयल, ओम वासुदेव, सैना चौधरी, अंशिका गर्ग, वंशिका गुप्ता, संस्कृति, वंशिका, मुस्कान, आर्यन, इशिका गुप्ता, अक्षित, तन्मय, इशिका गुप्ता, अक्षित और तन्मय कुमार को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें