फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइट ठप होने से अभ्यर्थियों के अटके सैकड़ों प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंशकालिक बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (एमटीडब्ल्यू) के आवेदन जमा कराने का 27 अप्रैल को आखिरी दिन है लेकिन साइट बंद होने से सैकड़ों अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र अटक गए हैं। बीते तीन दिन से ही ई-डिस्ट्रिक साइट काम नहीं कर रही है। लिहाजा अभ्यर्थियों को लोक मित्र केंद्रों व साइबर कैफों से अपने प्रमाण-पत्र मिल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

यहां तक कि अभ्यर्थी प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालयों के भी चक्कर काट रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में बीती 12 अप्रैल से ही बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसको लेकर भारी मात्रा में अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं, लेकिन बीते तीन दिन से प्रमाण पत्र बनाने वाली ई-डिस्ट्रिक साइट के काम न करने से अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। अभ्यर्थी साइबर कैफे और लोक मित्र केंद्रों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। यहां तक कि अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों की जांच के लिए तहसील कार्यालयों के भी चक्कर काट रहे हैं। साइट के काम न करने की वजह से अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभ्यर्थी कविता, पंकज, सुदेश, दिनेश, मोनिका, सपना, किरण व सुखदेव आदि ने बताया कि पिछले तीन दिन से ही वह प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। साइट बंद होने के कारण उन्हें प्रमाण-पत्र मिल नहीं रहे हैं। जबकि आवेदन को मात्र एक दिन का समय ही शेष है। उन्हें आवेदन से वंचित होना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों ने आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाने की भी मांग की है।
आईटी सेल के जिला प्रबंधक आशुतोष सिंह ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक साइट में कुछ तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मरम्मत पर रखा गया है। इसको लेकर साइट को आम जनता के लिए बंद रखा गया है। तकनीकी कार्य पूरा होते ही साइट को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें