फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीस्थान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
नाहन के कालीस्थान तालाब में व्यक्ति के डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचीं डीएसपी मीनाक्षी शाह व पु - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन स्थित कालीस्थान तालाब में शनिवार को कमल के फूल तोड़ने उतरे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय सुभाष उर्फ जंगी निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुए इस हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी भारद्वाज के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तालाब में डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी लेकिन तालाब में दलदल व पानी गंदला होने के कारण प्रशासन की ओर से आर्मी के गोताखोरों को बुलाया गया।
मौके पर पहुंचे आर्मी के गोताखोरों ने चंद मिनटों में पानी में डूबे व्यक्ति का शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति तालाब में खिले कमल के फूल तोड़ने के लिए पानी में उतरा था।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

नाहन के कालीस्थान तालाब में डूबे व्यक्ति को ढूंढते सेना के जवान। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें