नशीली दवाएं और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी हरियाणा निवासी धौलाकुआं में चलाता है दांतों की लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहम्मद राकिब निवासी गांव चुहड़पुर कलां, मलिकपुर खादर तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर हरियाणा के कब्जे से 104 नशीले कैप्सूल, 50 नशीली टेबलेट व 15,400 रुपये नकदी को बरामद किया है।
एएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने बताया कि आरोपी धौलाकुआं में अक्षा नाम से दांतों की लैब चलाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।