ग्राम हरिपुर टोहाना में बिजली के खंभे पर कार्य करने के दौरान हादसा
किसी ने बिना सूचना के ट्रांसफार्मर से बिजली लाइन ऑन कर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला(सिरमौर)। ग्राम हरिपुर टोहाना में बिजली कर्मी अशोक कुमार कार्य कर रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर से बिजली आन कर दी। हादसे में बिजली कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गय। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल को देहरादून आगामी उपचार को ले गए हैं। शिकायत मिलने पर पुरुवाला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
डोबरी सालवाला निवासी बीर सिंह पुत्र पुरूषोत्तम लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि इनका भाई अशोक कुमार और अन्य लोग हरिपुर टोहाना में बिजली की नई लाइन, खंभे और तार लगा रहे थे। ठीक उस समय बिजली विभाग के कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर से बिजली बंद कर दी थी। समय करीब 6 बजे जब अशोक कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर कनेक्शन कर रहा था, तो उसी समय बिजली विभाग के किसी कर्मचारी ने बिना इनसे पूछे ही बिजली ट्रांसफार्मर से बिजली ऑन कर दी। इस हादसे में अशोक कुमार को बिजली का करंट लगा है। करंट के झटके से खंभे से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजन घायल को आगामी उपचार के लिए देहरादून ले गए है।
थाना प्रभारी पुरुवाला राजेश पाल ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है। इसके बाद इस मामले की जांच की जा रही है। घायल को परिजन देहरादून किसी अस्पताल में उपचार को ले गए है।
संवाद