फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांवटा-नाहन एनएच पर भूपपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर भूपपुर के समीप सड़क पार कर रहे यूको बैंक के एक कर्मचारी को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। इससे कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरि राम पुत्र पिरता राम निवासी गांव टोकियों, डाकघर सैनवाला, उपतहसील माजरा, पांवटा साहिब, भुपपुर स्थित यूको बैंक में मुख्य कैशियर के पद पर कार्यरत थे। सुबह वह घर से बस के माध्यम से ड्यूटी के लिए बैंक पहुंचे थे। भूपपुर के पास बस से उतरने के बाद जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी एचपी 85-2070 नंबर की एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में हरि राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें