नाहन (सिरमौर)। ददाहू पंचायत में चल रहे 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को यूको आरसेटी कार्यालय नाहन में अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने मुख्यातिथि और एससी/एसटी विभाग से आई नीलम विशेष अतिथि रहीं।
यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने महिलाओं को मार्केटिंग और बैंकिंग के बारे में बताया। यूको बैंक रेणुका के प्रबंधक राजकुमार ने ऑनलाइन बैंकिंग से संबंधित ठगी के बारे में सचेत किया और सरकार व केंद्र सरकार की बीमा व बचत योजनाओं की जानकारी दी। संवाद