फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सहायक आयुक्त ने किया जाबल का बाग स्कूल का निरीक्षण

विज्ञापन
जाबल का बाग स्कूल का औचक निरीक्षण करते सहायक आयुक्त। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अपना विद्यालय.. कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों के ज्ञान का स्तर, साफ-सफाई व्यवस्था जांची, जो कि उचित पाई। गोद ली पाठशाला में पहुंचे सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन को अधिक रुचिकर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये और बच्चों का भी वार्षिक परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजीत सिंह, सचिन चौहान, विवेक कुमार, विक्रांत, उदयराम, शगुन व शीला जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें