फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगठन के प्रति समर्पित रहने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन राजगढ़ ने आयोजित किया शपथ ग्रहण समारोह संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन राजगढ़ खंड इकाई की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान सदस्यों ने संगठन के प्रति तन-मन व धन से सेवा करने के लिए तत्पर रहने, दायित्व को निष्ठा से निभाने, जाति-धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर पेंशनरों और समाज के प्रति समर्पित रहने की शपथ ग्रहण की। राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने कहा कि 22 जुलाई को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन राजगढ़ खंड इकाई के तीन वर्षीय चुनाव हुए थे लेकिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं हो पाया था। वीरवार को सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष विजय भारद्वाज, महासचिव डाॅ. कृष्ण दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष परसराम गालिब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या अरोड़ा, जीवन सिंह तोमर, उपाध्यक्ष इंदर सिंह पुंडीर, सह सचिव गरजा, संगठन सचिव रामगोपाल शर्मा, मुख्य सलाहकार मुंशीराम वर्मा, सलाहकार प्रताप सिंह ठाकुर, महा लेखाकार सुशील कुमार, उप लेखाकार रूप सिंह कंवर, मीडिया प्रभारी रविदत्त भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा सिंह आर्य, प्रेम सिंह कश्यप व प्रताप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें