फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पद न भरने पर सड़क पर उतरे एनएसयूआई कार्यकर्ता

विज्ञापन
संगड़ाह महाविद्यालय में रिक्त पदों को लेकर रोष रैली निकालते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह महाविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए युवा नेता आर्य कुमार, राजेश्वर चौहान, ऋषि ठाकुर, बिट्टू ठाकुर आदि ने कहा कि कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त चल रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य धूमिल हो रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि यहां 52 प्रतिशत पद रिक्त चल रहे हैं। कॉलेज में विज्ञान का एक भी शिक्षक नहीं है। इसके अलावा इतिहास, शारीरिक विज्ञान, संगीत और अंग्रेजी प्रवक्ता का भी पद रिक्त चल रहा है। वक्ताओं ने कहा कि वह पहले भी सरकार से यहां रिक्त पद भरने की मांग कर चुके हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह चार साल में चार रैली और दो बार भूख हड़ताल कर चुके हैं। इसके बाद भी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। यह रोष रैली संगड़ाह के मुख्य बाजार में निकाली गई जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार को रिक्त पद भरने के लिए एक माह का अल्टीमेटम भी दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस बीच रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें