फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां व एनएसयूआई ने सतौन में केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सतौन में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते युकां कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सतौन में महंगाई और अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री को युवा विरोधी बताते हुए अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिलाई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण राणा, जिला प्रभारी रिशेंद्र महर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा कांग्रेस शिलाई के वीरेंद्र पंवार शशि कपूर, राहुल चौहान, रविंद्र तोमर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें