फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू अस्पताल में मरीजों की सहायता कर रहे हैं एनएसएस स्वयंसेवी

विज्ञापन
ददाहू अस्पताल में मरीजों की सहायता करते कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
प्रोजेक्ट सारथी के तहत सेवाओं के लिए 66 स्वयंसेवियों ने भरी हामी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी प्रोजेक्ट सारथी के तहत सिविल अस्पताल ददाहू में सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि पांच स्वयंसेवियों की प्रतिदिन की ड्यूटी प्रोजेक्ट के तहत लगाई जा रही है। इसमें 66 स्वयंसेवियों ने अपनी सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन


स्वयंसेवी मरीजों की पर्ची बनवाने, दवा लेने, टेस्ट करवाने, इंजेक्शन लगवाने और ओपीडी आदि में मरीजों की सहायता कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। स्वयंसेवी 3 दिसंबर तक अस्पताल में सेवाएं जारी रखेंगे। प्रगति, रघुवीर, दिशु, आस्था, नीलम, अनीता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत उन्हें रोगियों की सेवा के साथ-साथ सीखने का अवसर भी मिल रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वयंसेवियों के इन कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन


.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें