संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में स्वयंसेवियों को टीबी रोग, प्राथमिक उपचार और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
शिविर के दौरान सीएचओ मोनिका ने स्वयंसेवियों को टीबी रोग के लक्षणों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया। वहीं, हिमालयन कॉलेज कालाअंब की नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने लघु नाटिकाओं के माध्यम से टीबी और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। नाटिकाओं के जरिये स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व नाहन मेडिकल कॉलेज से पहुंचे नेत्र चिकित्सक डॉ. मंदीप तोमर ने स्वयंसेवियों को आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी थी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आयूब खान, एनएसएस अधिकारी गगन कुमार सहित अन्य शिक्षक और स्वयंसेवी मौजूद रहे।-