फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

विज्ञापन
नाहन कॉलेज में आवासीय एनएसएस ​शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
डिजिटल साक्षरता, स्वच्छता और नेतृत्व विकास पर रहेगा विशेष फोकस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनएसएस इकाइयों 1 और 2 की ओर से सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से युवाओं का बहुआयामी विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि एनएसएस जैसे मंच विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य सलाहकार प्रो. विवेक नेगी ने स्वयंसेवियों को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग और समर्पित रहने का आह्वान किया। सलाहकार डॉ. सरिता बंसल ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस लीडर तनुजा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल ने शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम में डॉ. देवराज, डॉ. भारती, प्रो. रीना चौहान, डॉ. अनूप, डॉ. रविकांत, प्रो. यशपाल और अधीक्षक सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें