फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महलोग लाल टिक्कर में लोगों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को पिन शेयर न करने और एटीएम के सावधानी से प्रयोग की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत महलोग लाल टिक्कर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एलडीएम सरोज कुमार और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सराहां शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने लोगों को वित्तीय लेनदेन और बैंक योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जन-धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन योजना और अन्य वित्तीय योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एटीएम का प्रयोग सावधानी के साथ किया जाए। पिन और अन्य दस्तावेज की जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल बैंकिंग, भीम ऐप, आरटीजीएस, एनईएफटी और कैशलेस लेनदेन के बारे में बताया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक अनमोल शर्मा, फील्ड ट्रेनर धनवंती देवी और लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें