विद्यालय की सफाई करने के बाद स्वयंसेवकों ने रोपे पौधे
बनकला स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।
एनएसएस प्रभारी हरदेव ठाकुर व वीना देवी ने स्वयं सेवकों को एनएसएस के उद्देश्य और उनके दायित्व से परिचित कराया। प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने स्वयंसेवकों को साफ-सुथरा रहने का आह्वान करते हुए सभी से सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
एनएसएस प्रभारी हरदेव ठाकुर ने बरसात के मौसम में फैलने वाली विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए स्वयं सेवकों को समुदाय में जागरुकता फैलाने का आह्वान किया। इसके बाद विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर विद्यालय परिसर के बाहर मुख्य गेट के सामने सफाई की।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय की एनसीसी इकाई के प्रभारी शशिकांत की अध्यक्षता में वन विभाग के द्वारा दिए गए आमला, हरड़ और भेरड़ के पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य नवनीत वर्मा, अमित शर्मा, अनुज, हरिंदर परमार, कुलदीप ठाकुर, अंशुल शर्मा, मनीष भारद्वाज व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
-संवाद