फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएसएस स्वयं सेवकों ने दिया डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता के संदेश

विज्ञापन
बनोग क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालते नाहन कॉलेज के एनएस स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज उत्साह और सेवा भावना के साथ हुआ। दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने बनोग क्षेत्र में निकाली गई प्रभात फेरी से की। इसके माध्यम से स्थानीय निवासियों को डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

प्रात: कालीन सभा में युवा गीत के गायन के बाद स्वयंसेवक सुनील ने सभी को योग अभ्यास कराया, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने पारंपरिक खेलों में अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। शिविर की थीम के अनुरूप स्वयंसेवकों को चार समूहों सायबर वाॅरियर्स, उमंग, डीजी स्क्वायड और टेक टाइटन्स.., में विभाजित किया गया। डीजी स्क्वायड और टेक टाइटन्स ने महाविद्यालय परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया, जबकि सायबर वाॅरियर्स और उमंग समूह ने बनोग स्थित शिव मंदिर परिसर की सफाई कर श्रमदान किया।
विज्ञापन


बनोग शिव मंदिर में श्रमदान के दौरान नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने स्वयंसेवकों से भेंट की। उन्होंने युवाओं की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ सेवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने स्वयंसेवकों को भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ समाज सेवा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


दोपहर के बौद्धिक सत्र में लोक मित्र केंद्र संचालक सचिन शर्मा ने डिजिटल तकनीक व लोक सेवा मित्र विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे डिजिटल साधन ऑनलाइन फॉर्म भरने, नौकरी के आवेदन और सरकारी सेवाओं के त्वरित लाभ प्राप्त करने में क्रांतिकारी सिद्ध हो रहे हैं। एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक और प्रो. टिवंकल ने युवा के लिए माई भारत.., पोर्टल पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और डिजिटल युग की चुनौतियों व अवसरों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

संवाद

बनोग क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालते नाहन कॉलेज के एनएस स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें