फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर काटे चार चालान 19-49-30

विज्ञापन
पांवटा साहिब में फल व सब्जियों की दुकान का निरीक्षण करते खाद्य निरीक्षक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने शुक्रवार को पांवटा साहिब में कई दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान खाद्य निरीक्षक ने फल एवं सब्जियों के साथ-साथ मीट और चिकन की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पांवटा साहिब शहर और देवीनगर में बाजार में औचक निरीक्षण के दौरान दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर चार चालान काटे, जिन्हें 1280 रुपये जुर्माना वसूला गया। खाद्य निरीक्षक की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्यत: सब्जियों-फलों, चिकन और मटन के दुकानों पर मूल्य सूची की जांच की गई। इस दौरान लगभग 25 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें कुछ दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित पाई गई। जबकि, कुछ दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। इसके अलावा चार दुकानदारों से मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर 1280 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकानदारों को जल्द मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि फिर भी सूची नहीं लगाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें