फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में दो दिन में नामांकन का सैलाब, 2708 उम्मीदवारों ने भरी चुनावी हुंकार

विज्ञापन
जिला परिषद के वार्ड नंबर दो दाना घाटों (संगडाह) के लिए एसडीएम संगड़ाह के समक्ष अपना नामांकन दाख
विज्ञापन
वार्ड सदस्य बनने की सबसे ज्यादा होड़, 1242 ने किया नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में पंचायत चुनावों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला परिषद, बीडीसी, पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन भरने वालों का सैलाब उमड़ रहा है। दो दिनों में ही जिले के 8 विकास खंडों में नामांकन का आंकड़ा हजारों में पहुंच गया है। कुल 2708 उम्मीदवार नामांकन भरकर चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। सबसे ज्यादा उत्साह वार्ड सदस्य पद के लिए देखा जा रहा है। पूरे जिले में अब तक 1242 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्य बनने के लिए पर्चा भरा है। इसमें पांवटा साहिब सबसे आगे है, जहां अकेले इस पद के लिए 313 नामांकन हुए हैं।
जिले में पंचायत प्रधान बनने के लिए दो दिनों के भीतर 703 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जबकि उप प्रधान पद के लिए 536 उम्मीदवारों ने अब तक नामांकन किया है। जिला परिषद की बात करें तो दो दिनों में 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं, पंचायत समिति (बीडीसी) के लिए 198 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। प्रधान पद के लिए पहले दिन 237 नामांकन हुए, तो दूसरे दिन 466 हुए। वहीं, वार्ड सदस्य के लिए पहले दिन 422 के मुकाबले दूसरे दिन 820 लोगों ने पर्चे भरे।
विज्ञापन

वहीं, विकासखंड स्तर पर बात करें तो दूसरे दिन नाहन में जिला परिषद के लिए एक, पंचायत समिति के लिए 11, प्रधान के लिए 39, उप प्रधान के लिए 32 तथा वार्ड सदस्य के लिए 116 नामांकन भरे गए। ददाहू में जिला परिषद के लिए एक, पंचायत समिति के लिए 13, प्रधान के लिए 49, उप प्रधान के लिए 35 व वार्ड सदस्य के लिए 94 नामांकन भरे गए। वहीं, संगड़ाह में जिला परिषद के 6, पंचायत समिति के 15, प्रधान के 62, उप प्रधान के 39 व वार्ड सदस्य के 84 नामांकन हुए।
उधर, पच्छाद में जिला परिषद के 3, पंचायत समिति के 13, प्रधान के 61, उप प्रधान के 63 व वार्ड सदस्य के 92 नामांकन भरे गए। राजगढ़ में जिला परिषद का एक, पंचायत समिति के 14, प्रधान के 83, उप-प्रधान के 38 व वार्ड सदस्य के 68 नामांकन भरे गए। वहीं, पांवटा साहिब में जिला परिषद के 4, पंचायत समिति के 37, प्रधान के 77, उप प्रधान के 75 व वार्ड सदस्य के 207 नामांकन भरे गए। शिलाई में जिला परिषद के 2, पंचायत समिति के 22, प्रधान के 66, उप प्रधान के 50 व वार्ड सदस्य के 102 नामांकन भरे गए। वहीं, कमरऊ में जिला परिषद के 4, पंचायत समिति के 14, प्रधान के 29, उप-प्रधान के 18 व वार्ड सदस्य के 57 नामांकन भरे गए।
इनसेट-1
राजगढ़ में 204 ने भरा नामांकन
राजगढ़। विकास खंड राजगढ़ में कुल 204 नामांकन हुए। जिला परिषद सदस्य का एक, पंचायत समिति सदस्य के 14, पंचायत प्रधान के 83, उप प्रधान के 38 तथा पंचायत सदस्यों के 68 नामांकन दाखिल हुए हैं। अब दो दिनों तक छुट्टी के चलते 11 मई को नामांकन की अंतिम तिथि है। नेरी कोटली जिला परिषद वार्ड से शुक्रवार को एक निर्दलीय प्रत्याशी नीरजलता ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने भाजपा से समर्थन की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने समर्थन सरोजबाला को दिया है, जिन्होंने वीरवार को नामांकन भरा था।


ददाहू में दूसरे दिन 191 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
ददाहू। विकासखंड ददाहू के अंतर्गत में दूसरे दिन 191 उम्मीदवारों ने अपने नामांक पत्र दाखिल किए। प्रधान के लिए 49, उप प्रधान के लिए 35 नामांकन दाखिल हुए। समस्त 146 वार्डों में से 94 वार्ड सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि पंचायत समिति (बीडीसी) के 15 वार्डों के लिए केवल 13 नामांकन प्राप्त हुए हैं। ददाहू पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच, उप प्रधान के लिए चार, पंचायत सदस्य के 10 और बीडीसी सदस्य के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। एआरओ बीडीओ ददाहू जय सिंह ठाकुर ने बताया कि दूसरे दिन 13 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। जबकि विकास खंड के निर्वाचन अधिकारी दर्शन लाल ने प्रधान, उपप्रधान व सदस्य पद के लिए 191 नामांकन स्वीकार होने की पुष्टि की है।


दाना घाटों एवं नौहराधार जिला परिषद वार्ड में भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
संगड़ाह। जिला परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने लघु सचिवालय परिसर में उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद वार्ड नंबर-2 दाना घाटों से भाजपा समर्थित अंकिता ठाकुर तथा कांग्रेस समर्थित राधा राणा तथा नौहराधार वार्ड एक से रामकृष्ण ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार 11 तारीख को अपना नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन


शिलाई में भी नामांकन पर जोर
शिलाई। पंचायत भवन शिलाई में दिनभर चुनावी माहौल रहा और उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. संसार चंद ने बताया कि महिला आरक्षित ग्राम पंचायत शिलाई में प्रधान पद के लिए तीन महिला उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए सुशीला देवी, शांति देवी तथा मीनाक्षी तोमर ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन प्रस्तुत किया। वहीं च्याना गांव से आत्मा राम शर्मा ने उपप्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वार्ड सदस्य पद के लिए भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड नंबर 3 से चमेली देवी, वार्ड नंबर 6 से अंजना शर्मा, वार्ड नंबर 7 से रणदीप सिंह, वार्ड नंबर 8 से अंकिता, प्रियंका एवं रीना देवी तथा वार्ड नंबर 9 से निर्मला देवी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें