फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई के सरकारी डिपुओं में तीन माह से दालें नहीं, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-डिपुओं में चीनी और तेल की आपूर्ति भी कई बार रहती है बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में पिछले करीब तीन माह से अनुदान पर मिलने वाली दालों की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं में रोष है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सरकार की ओर से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन डिपुओं में आए दिन किसी न किसी खाद्य वस्तु की कमी बनी रहती है। कभी दालें तो कभी चीनी और तेल की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।
क्षेत्रवासी गुमान सिंह, कंवर सिंह, राजेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, शूपा राम, ध्यान सिंह और सूरत सिंह ने बताया कि लोग हर महीने राशन लेने डिपुओं में पहुंचते हैं, लेकिन कई बार उन्हें पूरा राशन नहीं मिल पाता। पिछले करीब तीन माह से दालें उपलब्ध नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है और हर बार डिपो संचालकों की ओर से राशन की आपूर्ति नहीं होने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

शिलाई के डिपो होल्डर आत्माराम ने बताया कि पिछले कई महीनों से डिपुओं में पूरा राशन नहीं पहुंच रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है और डिपो संचालकों को भी लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के निरीक्षक विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण डिपुओं तक सस्ता राशन नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही दालों सहित अन्य सस्ता राशन डिपुओं में उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें