फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-उपचार के दौरान यमुनानगर के अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर नारीवाला के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ज्वालापुर निवासी गोविंद पांवटा साहिब ने उपचार के दौरान यमुनानगर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोविंद की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गया है।
पुलिस के अनुसार गोविंद 9 अगस्त की देर शाम बाइक पर सवार होकर बाल कटवाने के लिए ज्वालापुर से नारीवाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिलाई की ओर से पिकअप कथित तौर पर गलत दिशा में आ गई और सामने से गोविंद की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोविंद सड़क पर गिर गया और उसके सिर व पेट में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल गोविंद को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए हरियाणा के यमुनानगर स्थित अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें