फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धौलाकुआं और पांवटा साहिब मंडियों में दो दिन नहीं होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाकुआं और पांवटा साहिब मंडियों में दो दिन नहीं होगी धान की खरीद
विज्ञापन

31 अक्तूबर और एक नवंबर को लेबर न होने के चलते होगी असुविधा

भजन चौधरी

धौलाकुआं (सिरमौर)। त्योहारी सीजन के चलते दो दिन तक धौलाकुआं और पांवटा साहिब अनाज मंडियों में धान की खरीद नहीं हो पाएगी। इसके चलते किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनाज मंडियों में तैनात मजदूरों के दिवाली पर्व को लेकर घर वापस लौट जाने के चलते 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को धान खरीद नहीं होगी। ऐसे में संबंधित विभाग ने क्षेत्र के सभी किसानों व लोकमित्र केंद्र संचालकों को सूचित किया है कि उपरोक्त दो दिनों के टोकन अप्लाई न करें।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों पांवटा धौलाकुआं की मंडियों में धान लेकर आए किसान पहले ही परेशानी झेल रहे हैं। धान लेकर आए किसान ट्रैक्टर ट्राली भर कर लंबी लाइनों में दो दिन तक खड़े देखें जा सकते हैं। दोनों मंडियों में हर रोज 50 के आसपास ट्रैक्टर खाली हो रहे हैं। दोनों मंडियों में 17 दिन में 31 हजार क्विंटल धान खरीद हो चुकी है। जबकि धान खरीद का लक्ष्य 70 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है।

अब दो दिन तक मंडी बंद रहने से 100 से ज्यादा किसानों को अगले कुछ दिनों तक और इंतजार करना होगा। किसान राकेश कुमार, शाहिद, दर्शन सिंह, बीरबल आदि ने बताया कि यहां मंडियों में धान खरीद व्यवस्था खराब होने से किसानों को पहले ही दो-तीन दिन तक खड़े रहना पड़ रहा है। अब मंडियों में खरीद बंद होने से किसानों को अपना धान हरियाणा की मंडियों में बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं, सिविल सप्लाई प्रभारी अंकुश ने बताया कि 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को मजदूर दिवाली को लेकर अपने घरों को लौट रहे हैं। इसलिए धान खरीद नहीं हो पाएगी है। ऐसे में किसान उक्त दो दिन का टोकन न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें