फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अरलू स्कूल में 53 विद्यार्थियों को पढ़ा रहा एक शिक्षक

विज्ञापन
बीईईओ नौहराधार कार्यालय में अरलू स्कूल की एसएमसी के सदस्य। स्रोत: एसएमसी
विज्ञापन
अरलू स्कूल में 53 विद्यार्थियों को पढ़ा रहा एक शिक्षक
विज्ञापन

विभाग ने दूसरे शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भुजौंड भेजा

एसएमसी ने जताई नाराजगी, बीईईओ को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। शिक्षा खंड नौहराधार के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला अरलू एक मात्र शिक्षक के सहारे चल रही है। स्कूल में 47 प्राइमरी और प्री-प्राइमरी के 6 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं अध्यापक को पढ़ाई के अलावा स्कूल के अन्य कार्य भी देखने पड़ रहे हैं।

दरअसल, इस स्कूल में तैनात दूसरे शिक्षक को विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर भुजौंड स्कूल में भेज दिया है। ऐसे में अब 53 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा एक अध्यापक पर आ गया है। विभाग के इस निर्णय पर स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) और अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। एक प्रतिनिधिमंडल खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) नौहराधार से मिला और दूसरे शिक्षक की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन


एसएमसी सदस्यों ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक है। एक अध्यापक को उन्हें पढ़ाने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि भुजौंड स्कूल के लिए जल्द स्थायी अध्यापक की नियुक्ति की जाए और प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए शिक्षक की वापस तैनाती की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा पर असर न पड़े।
विज्ञापन


खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेश ठाकुर ने बताया कि भुजौंड स्कूल में तैनात एक शिक्षक का तबादला हो गया है। जबकि दूसरा बीमार है, जिसका उपचार चल रहा है। इसके चलते अरलू स्कूल से एक शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भुजौंड भेजा गया है। शिक्षक के ठीक होने पर ज्वाइन करने के बाद अरलू स्कूल में दूसरे शिक्षक की तैनाती कर दी जाएगी।

....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें