फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बिस्तर पर दो-दो मरीज, बाहर उपचार के लिए लंबी कतारें

विज्ञापन
राहां अस्पताल में उपचार के लिए लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सिविल अस्पताल सराहां में उपचार करवाने पहुंचे रहे मरीजों को भारी परेशान झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में कमरों और बिस्तर की भारी कमी चल रही है। ऐसे में वार्ड में लगे बिस्तर पर दो-दो मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं।
विज्ञापन

समय सुबह 10:15 बजे। स्थान सिविल अस्पताल सराहां की ओपीडी। यहां पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें उपचार के लिए लगी हुई थीं। अस्पताल की उपरली मंजिल में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज दाखिल मिले। वहीं निचली मंजिल में भी दो-दो मरीज एक बिस्तर लिटाए गए थे। इससे संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। यहां दाखिल मरीज रामसिंह, इंद्र सिंह, कांता देवी ने बताया कि उन्हें यहां उपचार में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीज ज्यादा हैं, बिस्तर नहीं है। चिकित्सकों ने एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को दाखिल किया है।
बिमला देवी, रत्नी देवी, शकुंतला, प्रेम सिंह, शमशेर सिंह, परीक्षा देवी ने बताया कि वह सुबह 10:15 बजे से ओपीडी के बाहर खड़े हैं। भीड़ अधिक होने से 10:45 बजे तक भी उनका नंबर नहीं लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने सिविल अस्पताल सराहां को 100 बिस्तर का करने की घोषणा की है, लेकिन अभी तक यहां केवल 30 बिस्तरों की ही व्यवस्था है। सराहां अस्पताल का नया भवन भी बनाया गया। इसमें कोविड अस्पताल चल रहा है। ऐसे में यहां सामान्य मरीजों को दाखिल नहीं किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन को मजबूरन पुराने अस्पताल में ही मरीजों को दाखिल करना पड़ रहा है।
बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि इन दिनों वायरल फीवर और संक्रमण के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में केवल 30 बिस्तर की व्यवस्था है। ऐसे में कई बार एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को दाखिल करना पड़ता है। बिस्तर और भवन की कमी का लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।

सिविल अस्पताल सराहां में एक बिस्तर पर दाखिल दो मरीज। संवाद- फोटो : NAHAN

सिविल अस्पताल सराहां में बिस्तर पर दाखिल किए गए दो-दो मरीज। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें