फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन नहीं<bha>;</bha> एक लिफ्ट छह माह से बंद, 81 पद भी खाली

विज्ञापन
सिविल अस्पताल की ओटी में एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन सुविधा तक उपलब्ध नही हो सकी। संवाद
विज्ञापन
(ग्राउंड रिपोर्ट)
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब खुद बीमार, ऑक्सीजन प्लांट के लिए नहीं बजट का प्रावधान
अस्पताल में मेजर आपरेशन में सुरक्षित व प्रभावी एनेस्थीसिया देने के इंतजाम नहीं
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज के बाद जिले का दूसरा सबसे अधिक ओपीडी वाला सिविल अस्पताल पांवटा साहिब खुद बीमार है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए बजट नहीं है। मेजर ऑपरेशन के लिए जरूरी एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन की सुविधा नहीं है। एक लिफ्ट छह माह से बंद पड़ी है।
150 बिस्तर की सुविधा युक्त अस्पताल में स्टाफ नर्सों के 27, चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मी के 22 पदों समेत कुल 81 पद रिक्त हैं। मंगलवार को ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान पता चला कि जिले में करीब आधी आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला सिविल अस्पताल पांवटा साहिब अस्पताल खुद ही अस्वस्थ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में पीएम केयर योजना के अंतर्गत नवनिर्मित 1000 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया था। इससे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मरीजों के बिस्तरों पर सीधे पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होती है। ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के बाद से अस्पताल प्रशासन को गंभीर मरीजों के लिए बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर लेने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन मरम्मत और रखरखाव को पर्याप्त बजट सुविधा नहीं मिल पाने से इस प्लांट की हालत खास अच्छी नहीं है।
अस्पताल में दूसरी सबसे जरूरी आपरेशन थियेटर सुविधा है। ओटी में एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन ही नहीं है। इसमें रहने वाले जरूरी उपकरणों में एनेस्थीसिया मशीन, वेंटिलेटर, मॉनिटर आदि शामिल हैं। मरीज को आपरेशन से पहले बेहोश करने या सुरक्षित रखने के लिए जरूरी गैस और दवाएं नहीं दी जा सकतीं। एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन एक एकीकृत प्रणाली है जिसमें कई उपकरण एक साथ होते हैं। इसमें गैस सप्लाई, ऑक्सीजन, नाइट्रस ऑक्साइड जैसी गैसों की सप्लाई और नियंत्रण करता है। ऐसे में माइनर आपरेशन तो हो पा रहे हैं लेकिन मेजर आपरेशन-सर्जरी नहीं हो पाती है।
150 बिस्तर का अस्पताल, नर्सों के पद खाली
पूर्व भाजपा कार्यकाल के दौरान अस्पताल को 100 से 150 बिस्तर सुविधा कर दी गई थी। इसके बावजूद कुल 168 पदों में से 87 भरे हैं जबकि 81 पद रिक्त हैं। स्टाफ नर्सों के ही 27 पद रिक्त पड़े हैं।
बाक्स...
मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई सभी दिक्कतें : डॉ. सुधी गुप्ता
- पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की सभी दिक्कतों व मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया है। रिक्त पदों, एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन स्थापित करने व ऑक्सीजन प्लांट के रखरखाव को बजट समेत सभी मांगों को रखा गया है।
विज्ञापन

संवाद

सिविल अस्पताल की ओटी में एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन सुविधा तक उपलब्ध नही हो सकी। संवाद

सिविल अस्पताल की ओटी में एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन सुविधा तक उपलब्ध नही हो सकी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें