फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चुनावों में नेता करते हैं वादे, देते हैं आश्वासन, बाद में जाते हैं भूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों में नेता करते हैं वादे, देते हैं आश्वासन, बाद में जाते हैं भूल
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़क, बिजली और पानी की मूलभूत सुविधाएं नहीं
उद्योगपति सालों से लगा रहे गुहार, बैठकें हुई लेकिन नहीं मिला कोई लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बरकरार है। औद्योगिक क्षेत्र को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर चुनावों के दौरान वादे तो किए जाते हैं लेकिन बाद में भुला दिया जाता है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर किसी भी दल की सरकार संजीदा नहीं रही। परिणाम स्वरूप औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों रुपये का निवेश करने वाले उद्यमियों को लगातार परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
मूलभूत सुविधाओं में मुख्यत: सड़कें, बिजली और पानी की व्यवस्था शामिल है। पिछले बीस वर्षों से कालाअंब के उद्योगपति इन्हीं मूलभूत सुविधाओं के लिए गुहार लगाते आ रहे हैं। अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक न जानें कितनी बार उक्त मुद्दों पर बैठकें हुईं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। प्रदेश की औद्योगिक नीति में आंशिक बदलाव तो किए गए लेकिन उद्यमियों को कोई खास लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

बहरहाल, कालाअंब से उद्यमियों ने दूसरे राज्यों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। कई उद्यमियों ने यहां स्थापित अपने उद्योगों में उत्पादन कम करके दूसरे राज्यों में उद्योग स्थापित करके उत्पादन शुरू कर दिया है। इससे प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश कम हो गया है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती कालाअंब चैप्टर के अध्यक्ष विकास बंसल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मूलभूत सुविधाओं में ढांचागत सुधार की आवश्यकता है। उद्यमी लगातार सरकार से मांग करते आ रहे हैं लेकिन इस दिशा में कोई खास तवज्जो नहीं दी जा रही है। लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष संजय सिंगला, मनोज गर्ग, आयुष गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपन गर्ग ने बताया कि उद्योगों के लिए सबसे अहम मूलभूत सुविधाओं में बिजली और सड़कों की सुविधा आती है। ये सुविधाएं सभी प्रकार के छोटे बड़े उद्योगों का आधार होती हैं लेकिन 20 वर्ष से कालाअंब के उद्योगपति इन मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मात्र चुनावों के दौरान वादे किए जाते हैं और फिर भुला दिया जाता है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें