सतौन में बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में झुमते तिब्बती समुदाय के लोग। संवाद
तिब्बती समुदाय के लोगों ने मनाया बुद्ध जन्मोत्सव
सतौन में विशाल भंडारे का भी किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। सतौन में तिब्बतियन समुदाय के लोगों ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर समुदाय के लोगों ने एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान गिरिपार क्षेत्र की हाटी और तिब्बती संस्कृति एक मंच पर दिखी। दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे की संस्कृति को गानों पर नृत्य करके मंच से साझा किया। हाटी नृत्य कर तिब्बती समुदाय के लोगों ने सबको मोहित किया।
इस दौरान सतौन निवासी जय गोपाल गुप्ता ने भगवान बुद्ध के जीवन में संक्षेप में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैशाख की पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ। बोधगया में उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ और बैशाख की पूर्णिमा के दिन ही उन्होंने शरीर का त्याग किया था।। इस मौके पर सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, कुलदीप गतवाल, सतीश शर्मा, जोगेंद्र चौहान, कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मदन सिंह, जगत तोमर, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
-संवाद