फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर, मरीजों की बढ़ गई परेशानी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने के लिए लगी मरीजों की कतार। संवाद
विज्ञापन
लाइव.....
विज्ञापन

चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर, मरीजों की बढ़ गई परेशानी

पहले पर्ची बनाने के लिए लाइन, फिर उपचार के लिए घंटों का इंतजार

मेडिसिन, नेत्र, ऑर्थो, सर्जरी ओपीडी में लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कतें

कुछ बैंच पर, कुछ खड़े तो कुछ ने फर्श पर बैठकर करते रहे इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को मरीजों को उपचार के दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों को जहां पहले पर्ची बनवाने के लिए लाइनों में लगना पड़ा, वहीं उपचार के लिए घंटों ओपीडी के बाहर इंतजार करना पड़ा। पर्ची काउंटर और ओपीडी में भारी भीड़ रही।

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में 50 फीसदी चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर चल रहे हैं। सभी विभागों में स्टाफ की भारी कमी है। वहीं चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से समस्या बढ़ गई है। वहीं, रविवार को छुट्टी के बाद अस्पताल खुला। सुबह 9:00 बजे से पर्ची काउंटर पर लाइन शुरू हो गई।
विज्ञापन


रेणुकाजी क्षेत्र के बेडोण से आंखों की जांच करवाने आईं सविता ने बताया कि वह सुबह 9:30 बजे पर्ची के लिए लाइन में लगे। सुबह10:25 बजे उनका नंबर आया। इसके बाद नेत्र ओपीडी में दोपहर 12:20 बजे तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। बनेठी पंचायत की भीम देवी ने बताया कि उसके पेट में दर्द है। ऑर्थो ओपीडी में दो घंटे इंतजार करने के बाद दोपहर 1:00 बजे पर उपचार के लिए नंबर आया।

ओपीडी में भारी भीड़ है। इसलिए नीचे बैठकर उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जहां पर मेडिसिन, ऑर्थो, त्वचा ओपीडी है, वह जगह चारों ओर से बंद होने के कारण दम घुट रहा था। निहोग के रघुवीर सिंह ने बताया कि उन्हें टांग में दर्द है। इसके उपचार के लिए सुबह 10:00 बजे से ऑर्थो ओपीडी में पहुंच गए थे। दोपहर 12:00 बजे उनका उपचार के लिए नंबर आया।

बाक्स..

दोपहर बाद चली गायनी ओपीडी

सोमवार को ऑपरेशन डे होने के चलते सुबह के समय गायनी ओपीडी नहीं चल पाई। ऐसे में उपचार के लिए आए मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। दोपहर बाद चिकित्सकों ने गर्भवती व महिलाओं की जांच की।

बाक्स..

अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों की हुई जांच

50 फीसदी चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं। वहीं रविवार अवकाश के बाद अस्पताल खुला है। पहले दिन भीड़ होना लाजमी है। जिन मरीजों ने पंजीकरण करवाया है उन सभी के स्वास्थ्य जांच की गई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


....डॉ. एसएस डोगरा, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन।

...संवाद

मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने के लिए लगी मरीजों की कतार। संवाद

मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने के लिए लगी मरीजों की कतार। संवाद

मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने के लिए लगी मरीजों की कतार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें