फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों से खाली अस्पताल और कई डिस्पेंसरियां

Mon, 19 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर भर्ती के दो-दो बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 700 के करीब ओपीडी होना अब आम बात है। इसकी वजह जिला सिरमौर के अस्पताल व डिस्पेंसरियाें में चिकित्सकों के पद खाली होना है। कई जगह तो फार्मासिस्ट भी तैनात नहीं है। ऐसे में जिलेभर के मरीजों की भीड़ नाहन में जुट रही है। सुविधाओं के अभाव में मरीज दूसरे राज्यों के अस्पताल में अपना ईलाज कराने के लिए विवश हो रहे हैं।

डेंगू जैसे रोग से बचाव के लिए कुछ एक बड़े अस्पतालों के अलावा जिला सिरमौर के अन्य अस्पतालों में सुविधाएं ही नहीं है। बुखार व खांसी-जुकाम से पीड़ित रोगी भी अपने नजदीकी अस्पतालों को छोड़ मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंच रहे हैं। यहां पर रोगियों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि पहले मरीज का समय पर्ची बनाने में ही बीत रहा है। इलाज तक पहुंचने के लिए मरीज को दूसरे दिन का इंतजार तक भी करना पड़ रहा है। कई जगह मात्र चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सहारे डिस्पेंसरियां हैं। वहीं कई अस्पतालों में बीएमओ को ही रोगियों की जांच करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

----------------
 बाक्स
मौसम परिवर्तन के बाद बुखार की चपेट में मरीज
मौसम में एकाएक आए बदलाव के कारण जिला सिरमौर में रोगियों का आंकड़ा बढ़ गया है। अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित हैं। डाक्टरी परामर्श व जांच के बाद एक मरीज को बुखार सही होने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है। रोगी दहशत में हैं।
----------
 112 में से 46 डॉक्टरों के पद खाली
जिला सिरमौर के लिए स्वीकृत कुल 112 डॉक्टरों में से 46 पद खाली चल रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग में लोगों की सेहत की स्थिति कैसी है। इसके अलावा जिला सिरमौर के अस्पतालों व डिस्पेंसरियों के लिए फार्मासिस्ट के स्वीकृत कुल 68 पदों में से 44 पद खाली हैं। वर्तमान में 30 फार्मासिस्ट पोजीशिन में हैं। 24 पदों पर रेगुलर फार्मासिस्ट हैं, जबकि 6 पद आउटसोर्स से भरे गए हैं।
विज्ञापन

---
विभाग मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने को प्रयासरत
यह जरूर है कि जिला सिरमौर में डॉक्टरों व फार्मासिस्टों की काफी कमी चल रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किए जा रहे हैं। नाहन के अलावा राजगढ़, सराहां, संगड़ाह, शिलाई व पांवटा जैसे बड़े अस्पतालों में रोगी के सभी तरीके से उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
---सीएमओ सिरमंौर, डॉ. संजय शर्मा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें