फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बिजली कटौती के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली कटौती से भारी परेशानी को लेकर पांवटा साहिब में भाजपा का धरना प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
विश्रामगृह से मुख्य बाजार होते हुए लघु सचिवालय तक निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों की समस्या को लेकर भाजपा मंडल ने विधायक सुखराम चौधरी की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह से मुख्य बाजार होते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और गिरिपार आंजभोज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि बिजली कटौती से आम जनता के साथ किसान, दुकानदार और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में भी यह मामला उठाया था। विभागीय जवाब के अनुसार पांवटा साहिब क्षेत्र में 458 घंटे 22 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिपार आंजभोज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर और भाजयुमो नेता चरणजीत सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार से हर वर्ग नाराज है और पांवटा साहिब के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें