फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में हुनर दिखाएं युवा, प्रधानमंत्री के सामने विचार रखने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
नाहन में पत्रकावर्ता को सम्बोधित करती मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा। संवाद
विज्ञापन
-30 सितंबर तक 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे हिस्सा, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को अगले चरण में मिलेगा अवसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। युवाओं की प्रतिभा, सोच और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत की ओर से ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। सिरमौर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। प्रश्नोत्तरी (क्विज) में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रतियोगिता के आगामी चरणों में पहुंचने का अवसर मिलेगा, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार, विजन और सुझाव रखने का मौका प्राप्त करेंगे।
यह जानकारी जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत सिरमौर अमृषा शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत आयोजित इस क्विज में भारत के सामान्य ज्ञान, समृद्ध विरासत, उपलब्धियों, विकास यात्रा और विकसित भारत-2047 से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

-
22 भाषाओं में होगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
अमृषा शर्मा ने बताया कि युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन 22 भाषाओं में किया जा रहा है। युवा अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर इसमें भाग ले सकेंगे। उन्होंने सिरमौर के पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

पोर्टल पर पंजीकरण कर ले सकेंगे भाग
प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर जाकर ‘मेरा युवा भारत यूथ’ के रूप में पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान मांगी गई बेसिक डिटेल भरकर लॉगिन करने के बाद पोर्टल पर उपलब्ध ‘विकसित भारत क्विज’ विकल्प का चयन कर ऑनलाइन क्विज में भाग लिया जा सकेगा। क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन

-
कई चरणों से गुजरेंगे प्रतिभागी
प्रश्नोत्तरी के बाद प्रतियोगिता के अगले चरणों में 5 से 9 अक्तूबर तक निबंध, 10 से 16 नवंबर तक जिला चैंपियनशिप और 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तर का विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग आयोजित होगा। इसके बाद राष्ट्रीय संवाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक होगा। अमृषा शर्मा ने कहा कि यह केवल ज्ञान परखने वाली प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी सोच, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी है। उन्होंने युवाओं से इसमें भाग लेकर विकसित भारत-2047 के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें