फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाजपा ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ संगड़ाह में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
संगड़ाह में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के तीनों मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकालकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। रैली विश्राम गृह से शुरू होकर बस अड्डा बाजार तक निकाली गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा में तीनों मंडल अध्यक्षों बलबीर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, भारत भूषण और रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। नारायण सिंह ने कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार सत्ता में आई है, तब से विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र में कोई नया संस्थान नहीं खोला गया, बल्कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार की ओर से किए गए कार्यों को भी बंद किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की जनता इस सरकार को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें