फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्कूली बसों की फिटनेस सीमा 20 वर्ष करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल की मान्यता प्रक्रिया में बार-बार दस्तावेज जमा करने पर लगे रोक
विज्ञापन

सिरमौर एजूकेशन डेवलपमेंट सोसायटी और एनआईएसए सिरमौर की संयुक्त बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर एजूकेशन डेवलपमेंट सोसायटी और नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस (एनआईएसए) सिरमौर की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले के निजी स्कूल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पारित प्रस्तावों को विस्तारपूर्वक तैयार करके प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।

बैठक में सिरमौर एजूकेशन डेवलपमेंट सोसायटी अध्यक्ष नत्थीमल वर्मा और नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस (एनआईएसए) सिरमौर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने संबोधित किया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि स्कूली बसों की फिटनेस अवधि को 15 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष किया जाए, ताकि सुरक्षित और अच्छी स्थिति में चल रही बसों को अनावश्यक रूप से बाहर न किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, बैठक में मान्यता प्रक्रिया में बार-बार दस्तावेज जमा करने पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। यह भी प्रस्ताव रखा गया कि स्कूलों को हर वर्ष बार-बार वही दस्तावेज जमा करने की अनिवार्यता समाप्त की जाए जिससे कागजी कार्य कम हो और प्रक्रिया सरल बनाई जा सके।

वहीं, बैठक में पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा नीति पर भी गहन मंथन किया गया। सदस्यों ने प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा प्रणाली को एकरूपता के साथ लागू करने का सुझाव रखा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। खेलों के लिए अतिरिक्त शुल्क न लेने का सुझाव दिया गया।
बैठक में यह भी प्रस्ताव आया कि जिला एवं राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों से अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए, ताकि खेलों को बढ़ावा मिले और आर्थिक बोझ न बढ़े। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपरोक्त सभी प्रस्तावों को विस्तारपूर्वक तैयार कर प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नत्थीमल वर्मा, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, गुरजीत सिंह सैनी कोषाध्यक्ष, नजाकत हाशमी, जगमोहन सिंह महाजन और कृष्णा राय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें