फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ नए कोरोना संक्रमित, 14 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
नाहन के आयुष अस्पताल में वैक्सीन लगाता एक व्यक्ति। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिन से भारी कमी दर्ज की जा रही है। जिले में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को नौ और लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 14 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की चपेट में आए सभी नौ लोगों को आइसोलेट कर दिया है। जिले में अब सक्रिय मामलों का आंकड़ा 123 रह गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को जिले में कुल 1437 सैंपल की जांच की गई। आरटीपीसीआर में शेष रहे 10 में से एक और 272 नए सैंपल में से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट में लिए गए 1151 सैंपल में से महज तीन लोग की पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि जिले में 14 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीत ली है। जिले में अब सक्रिय मामलों का आंकड़ा 123 रह गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को हराने के लिए जनता को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, टीकाकरण अभियान में सभी को बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें