फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में भी 50 फीसदी ही पहुंचा स्टाफ

विज्ञापन
खिलाडि़यों के बगैर सूना पड़ा नाहन का चौगान मैदान । - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने के पहले ही दिन बुधवार को फिटनेस केंद्र, पार्क और खेल मैदान सभी पूरी तरह से बंद रहे। सरकारी कार्यालयों में भी पूर्व की भांति 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करते देखे गए। सरकारी आदेशों को लेकर खेल संस्थान, जिम संचालक और दुकानदार सभी असमंजस की स्थिति में दिखाई दिए। दरअसल, आदेशों के अनुसार बाजार को तुरंत प्रभाव से रात आठ बजे तक खुले रखने के आदेश हुए हैं। जबकि सरकारी कार्यालय में 100 फीसदी उपस्थिति और बाहरी राज्यों को बसों की सेवा एक जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

सरकारी आदेश के अनुसार कोरोना कर्फ्यू में छूट मिल गई है। सरकार ने बुधवार से जिम, सिनेमाहाल, पार्क, गोल्फ कोर्स, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा बुधवार से ही रेस्तरां-ढाबों में राहत 10 बजे तक खाना परोसे जाने की भी छूट दी है।
बावजूद इसके सरकारी आदेशों को लेकर सरकारी कर्मचारी, जिम संचालक, खेल संस्थाएं सभी असमंजस में दिखाई दिए। कई सरकारी दफ्तरों में आज कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी ही थी तो कहीं इससे अधिक। दरअसल, सरकार ने कोरोना छूट में कुछ घोषणाएं एक जुलाई से देने की भी की है जिसे लेकर यह सभी असमंजस की स्थिति में रहे।
विज्ञापन

दुकानदार भी सुबह के समय रात आठ बजे तक दुकान खोले जाने को लेकर एक चर्चा करते हुए नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया दुकानदारों ने अखबार पढ़कर बुधवार से ही दुकानें रात आठ बजे तक खोले जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट कर ली। इसके बाद उनके चेहरे पर राहत के भाव दिखाई दिए।
बिजली बोर्ड के अधीक्षक संजीव गुप्ता ने बताया कि सौ फीसदी स्टाफ को लेकर अभी आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलते ही सौ फीसदी स्टाफ को बुलाया जाएगा। इसके अलावा रानीताल पार्क, चौगान मैदान, चंबा मैदान, इंडोर स्टेडियम पर भी ताले लटके रहे। जिम खोलने की लगातार गुहार लगा रहे जिम संचालक भी बुधवार से जिम खोलने या न खोलने को लेकर असमंजस में दिखाई दिए। इस कारण शिमला रोड स्थित रोहित थापा और पक्का टैंक में बने मनीष सेठी के जिम में ताले लटके दिखाई दिए।
विज्ञापन

------बाक्स
1. दुकानदार मोहन लाल कश्यप ने कहा कि दुकानें खुलने का समय बढ़ाने से निश्चित तौर पर दुकानदारों को लाभ होगा। देर से ही सही लेकिन सही निर्णय लिया है।
2. जिम संचालक रोहित थापा ने कहा कि साफ सफाई के बाद जिम का संचालन शुरू कर दिया जाएगा कितने लोग आ पाते हैं यह देखना बाकी रहेगा।
3. कराटे कोच जावेद उल्फत ने कहा कि सरकार ने छूट दे दी है लेकिन काम परवान चढ़ने में लंबा वक्त लगेगा। सरकार को खेल संचालकों को आर्थिक लाभ देना चाहिए।
4. दीपक गौतम ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण काम ठप पड़ा हुआ है। दुकानें अधिक देर तक खुली रहने से अब काम जोर पकड़ पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें