फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य का भजन ‘हो जगन्नाथ’ रिलीज

विज्ञापन
भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य
विज्ञापन
-स्वयं लिखे और गाए भजन में भगवान जगन्नाथ की महिमा का किया गुणगान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भक्ति, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में जुटे प्रसिद्ध भागवत कथावाचक साक्षी चैतन्य की नई आध्यात्मिक प्रस्तुति ‘हो जगन्नाथ’ रिलीज हो गई है। भगवान श्रीकृष्ण और जगन्नाथ जी की भक्ति को समर्पित इस संकीर्तन भजन को लेकर उनके अनुयायियों और संगीत प्रेमियों में उत्साह है। भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की महिमा और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
भजन की खास बात यह है कि इसके गीतकार और गायक स्वयं साक्षी चैतन्य हैं। उन्होंने अपनी आवाज और भावपूर्ण गायन से संकीर्तन को भक्तिमय स्वरूप दिया है। इसकी कंपोजीशन भगवान जगन्नाथ के चरणों में समर्पित की गई है। भजन के म्यूजिक प्रोडक्शन, वीडियो निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी विकास शर्मा ने संभाली है। पूरी प्रस्तुति का निर्माण ‘चैतन्य कृपा परिवार’ के बैनर तले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आध्यात्मिक प्रयास के लिए ‘भक्ति पंथ’ के पूज्य इंद्रेश महाराज के प्रति विशेष आभार भी जताया गया है। साक्षी चैतन्य के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘चैतन्य कृपा परिवार’ पर यह भजन उपलब्ध है। चैनल पर उनके अन्य भजन, सत्संग, श्रीमद्भागवत कथाएं और आध्यात्मिक विचार भी देखे-सुने जा सकते हैं। संवाद-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें