फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां में सब्जी मंडी के भवन का निर्माण कार्य दो वर्षों से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
34 पंचायतों के हजारों किसानों को सुविधाओं की दरकार
विज्ञापन


1.55 करोड़ रुपये से बनना हैं चार मंजिला सब्जी मंडी भवन

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में नई सब्जी मंडी के भवन का निर्माण कार्य दो वर्ष से ठप पड़ा है। इसके चलते क्षेत्र की 34 पंचायतों के हजारों किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए मिलने वाली सुविधाओं की दरकार है। उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

दरअसल, सराहां में 1.55 करोड़ की लागत से नई सब्जी मंडी का चार मंजिला भवन बनना है। इसका कार्य शुरू भी हुआ। चार मंजिल तक लैंटर भी डल गया है। इसके बाद ठेकेदार ने काम बंद दिया। करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद यह शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि मार्केटिंग कमेटी दूसरे ठेकेदार से जल्द कार्य शुरू करवाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों के साथ-साथ रेणुका और नाहन विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों को इस सब्जी मंडी से लाभ मिलना था। तीसरी और चौथी मंजिल जो नेशनल हाईवे के साथ आती है वह भी लगभग तैयार है। प्रथम चरण में इस सब्जी मंडी की तीसरी और चौथी मंजिल को बनाया जाना था। इसकी तीसरी मंजिल में जहां कॉन्फ्रेंस हॉल, सार्वजनिक शौचालय व अन्य कमरे बनाए गए हैं, वहीं चौथी मंजिल जो नेशनल हाईवे पर आएंगी में छह दुकानें बनाई गईं हैं। किसान और पुरानी सब्जी मंडी में कार्यरत आढती हीरालाल शर्मा, जगदीश शर्मा, हरिदास शर्मा, नरेश कुमार, संजीव शर्मा, रामगोपाल, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस सब्जी मंडी का निर्माण कार्य करीब 5 वर्ष पहले शुरू हुआ था। लोगों को उम्मीद थी कि नई सब्जी मंडी के बनने से किसानों व बागवानों को फायदा मिलेगा, लेकिन दो वर्षों से निर्माण कार्य ठप होने से किसानों को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने सरकार और विभाग से शीघ्र इस भवन के निर्माण कार्य को पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण कर रहे ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। दूसरे ठेकेदार को काम अवार्ड किया गया है। जल्द ही नेशनल हाईवे के साथ लगती छह दुकानों और शौचालय के कार्य को पूरा करवा लिया जाएगा ताकि किसानों को अपने उत्पाद बेचने में परेशानी न हो।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें