फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के ओजस कश्यप ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
ओजस कश्यप, बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाला युवक। स्रोत: खिलाड़ी
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन के विक्रमकैसल चिड़ावाली निवासी ओजस कश्यप ने नॉर्थ इंडिया स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर अपने शहर का नाम रोशन किया है। ओजस ने अपनी 55 किलोग्राम भार वर्ग श्रेणी में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।

बता दें कि नॉर्थ इंडिया शेरू क्लासिक एनपीसी रीजनल-2025 प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित की गई थी। इसमें नाहन के ओजस कश्यप ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओजस कश्यप ने बताया कि बैरागी फिटनेस क्लब में जिम करके खुद को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। दिव्यांश बैरागी ने उनको इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी करवाई। इसके बाद वह इस प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में स्वर्ण जीतने में कामयाब रहे। नाहन पहुंचने पर उनके दोस्तों और कोच ने उनका जोरदार स्वागत किया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें