ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी में एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को खालाक्यार पंचायत का दौरा कर भूस्खलन व दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और आपदा के दौरान वहां बरते जाने वाले उपायों की जानकारी हासिल की।
एनडीआरएफ के निरीक्षक अभिमन्यु ने अपनी टीम के साथ खाला क्यार क्षेत्र में बरसात के दौरान हर वर्ष भूस्खलन से होने वाले नुकसान का जायजा लिया। ताकि विकट परिस्थिति के दौरान वहां लोगों को सुरक्षा प्रदान करके उनको मुसीबत से बचाया जा सके।
विज्ञापन
खाला क्यार पंचायत के प्रधान हरीश चंद ठाकुर ने बारी-बारी से सभी संवेदनशील व संभावित स्थलों का निरीक्षण करवाते हुए बरसात के दौरान हर वर्ष भूस्खलन से होने वाले जान व माल के नुकसान की जानकारी से अवगत करवाया।
इस मौके पर उप निरीक्षक अनिल कुमार व प्यार चंद, वीआरओ पीयूष थापा, वार्ड सदस्य विनोद कुमार व मोहन सिंह ठाकुर सहित एनडीआरएफ के जवान व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।-