फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन के वार्ड-13 में हुनर से संवरेगा बेटियों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर-13 में इनरव्हील क्लब ने बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक शानदार पहल की है। क्लब के सौजन्य से आयोजित एक माह के विशेष प्रशिक्षण शिविर में 30 युवतियां ब्यूटीशियन कोर्स के हुनर सीख रही हैं, ताकि वे भविष्य में अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब नाहन की ओर से हुनर से पहचान कार्यक्रम के तहत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मुख्य प्रशिक्षिका प्रीत कौर युवतियों को ब्यूटीशियन कोर्स से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जानकारी दे रही हैं। प्रशिक्षणार्थियों को थ्रेडिंग, ब्लीच, फेशियल, हेयर कटिंग से लेकर आधुनिक ब्राइडल मेकअप तक की बारीकियां प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) तरीके से सिखाई जा रही हैं। इसके साथ ही युवतियों को ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार और पार्लर प्रबंधन के भी टिप्स दिए जा रहे हैं, ताकि वे भविष्य में एक सफल उद्यमी बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें