फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव अवशेष बरामदगी की जांच प्रभावित करने के प्रयास गलत : चौहान

विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए समाजसेवी नाथू राम चौहान । संवाद
विज्ञापन
-समाजसेवी नाथूराम चौहान ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता आयोजित की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के धुतनपुर में एक व्यक्ति के घर से वन्य जीव अवशेष बरामदगी की जांच को कुछ लोग प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। समाजसेवी नाथूराम चौहान ने पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये बात कही।

उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने दें। जांच को प्रभावित करने का प्रयास न करें। चौहान ने कहा कि कुछ दिन पहले पांवटा साहिब के धुतनपुर में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर वन्य जीव के अवशेष बरामद किए थे, लेकिन कुछ लोग कभी एसपी तो कभी एसडीएम के पास जाकर जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में वन्य जीव के अवशेष मिलना कोई साजिश नहीं हो सकती। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अपने आप को साफ छवि दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में कानून को अपना काम करने दें। जांच को प्रभावित करने का काम न करें।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें