फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दाड़ो देवरिया और कोटला बड़ोग स्कूल में मतदान पर किया जागरूक

विज्ञापन
दाडो देवरिया पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत हुए मतदाता जागरूकता  कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं
विज्ञापन
दाड़ो देवरिया और कोटला बड़ोग स्कूल में मतदान पर किया जागरूक
विज्ञापन

ग्रामवासियों समेत स्कूल के छात्र-छात्राओं को बताया मतदान का महत्व
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़(सिरमौर)। सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार धीमान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बड़ोग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वीप नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने ग्रामवासियों सहित महिलाओं व स्कूल के छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मत प्रतिशत बढ़ाने में युवा एवं नए मतदाताओं की विशेष भूमिका रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाताओं से 1 जून को मतदान के दिन मतदान केंद्र में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को बताया कि 85 साल से ज्यादा उम्र के लोग तथा दिव्यांग लोगों को घर से ही वोट देने की व्यवस्था आयोग की ओर से की गई है।
स्वीप टीम ने कार्यक्रम के दौरान सेल्फी प्वाइंट, चुनाव का पर्व, देश का गर्व व शपथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करते हुए अपने वोट का प्रयोग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत की महिलाएं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एनआरएलएम की महिलाएं, महिला मंडल, स्थानीय लोग, स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
संवाद

दाडो देवरिया पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत हुए मतदाता जागरूकता  कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें