फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुका जी में 9 मई को परशुराम जयंती की संध्या पर निकलेगी शोभायात्रा

विज्ञापन
ददाहू तहसील में परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर बुलाई बैठक में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेणुका जी में 9 मई को परशुराम जयंती की संध्या पर निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन

महिलाओं की डांडिया नृत्य समेत खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन
रेणुका जी विकास बोर्ड के तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। भगवान श्री परशुराम जी की जन्म भूमि रेणुकाजी तीर्थ में परशुराम जयंती समारोह बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रेणुकाजी विकास बोर्ड के सौजन्य से तीन दिनों तक चलने वाले इस भव्य कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ-साथ महिलाओं का डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को तहसीलदार ददाहू सुमेध शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जयंती समारोह को मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर नौ मई को दोपहर बाद 3:30 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह शोभायात्रा सांझ ढलने से पूर्व मंदिर परिसर में प्रवेश करेगी, जहां देवताओं को दो दिनों तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पुरानी देवठी में रखा जाएगा। दोनों दिन रात्रि को भजन संध्याएं आयोजित की जाएंगी। इसमें स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
जयंती के दिन 10 मई को सुबह 9:30 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। इसी दिन दोपहर बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिता में विजेता टीम को भगवान परशुराम अवार्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

11 मई को सुबह 10:00 बजे के उपरांत देव विदाई के साथ ही जयंती समारोह संपन्न होगा। तहसीलदार सुमेध शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नायब तहसीलदार मोहनलाल, अधीक्षक गौरव पाठक, सहायक अभियंता विद्युत कोमल शर्मा, आरओ अनुज ठाकुर, सीईओ भारत सिंह ठाकुर व ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें