फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बची निजी बस

Wed, 09 Dec 2015 07:39 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, नाहन/ ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र संगड़ाह के अंतर्गत संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर सैंज के समीप बुधवार दोपहर को एक निजी बस गहरी खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई। इस निजी बस का फ्रंट एक्सल टूटना घटना का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


बस का एक टायर पूरी तरह से सड़क से बाहर हो गया। इससे बस में सवार 40 के करीब यात्री बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी अनुसार नाहन से धार चानणा रूट पर चलने वाली बस नंबर एचपी-71-7600 बुधवार सुबह 10:30 बजे के करीब ददाहू से संगड़ाह की ओर चली। दोपहर को संगड़ाह के समीप सैंज नामक स्थान पर अचानक बस का फ्रंट एक्सल टूट गया। इससे बस का अगला एक टायर पूरी तरह से सड़क से बाहर चला गया। घटना के दौरान बस के अंदर बैठी सवारियों ने चीख पुकार शुरू कर दी। लेकिन, गनीमत रही कि बस वहीं पर रुक गई और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें