फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई नाहन को ओवर ऑल बेस्ट की ट्रॉफी

Sat, 26 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सिरमौर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में चल रही महिला वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता की ओवर ऑल ट्रॉफी पर आईटीआई नाहन ने अपना कब्जा जमाया है। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में सिरमौर आईटीआई स्पोर्ट्स काऊंसिल के अध्यक्ष ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में वॉलीबाल में आईटीआई नाहन ने आईटीआई राजगढ़ को 2-0 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी में आईटीआई शिलाई ने राजगढ़ टीम को चारों खाने चित्त कर खिताब पर कब्जा जमाया। खो-खो खेल में एक बार फिर से आईटीआई नाहन ने कब्जा जमाया, जबकि शिलाई की टीम को दूसरे स्थान पर रहना पड़ा।

बैडमिंटन में भी आईटीआई नाहन की महिला खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। जबकि आईटीआई राजगढ़ की महिला खिलाड़ियों को दूसरे नंबर पर संतोष व्यक्त करना पड़ा। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत एकलगान में नाहन प्रथम, राजगढ़ द्वितीय व शिलाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समूहगान प्रतियोगिता में नाहन प्रथम, शिलाई द्वितीय व राजगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। लघु नाटिका में राजगढ़ की छात्राओं ने खूब रंग जमाया और प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में शिलाई द्वितीय तथा नाहन की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में शिलाई प्रथम, राजगढ़ द्वितीय व नाहन तृतीय स्थान पर रहा।

 समापन अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर आईटीआई नाहन को ओवर ऑल ट्रॉफी से नवाजा गया। इस दौरान आईटीआई शिलाई व पांवटा के प्रधानाचार्य सहित सीके कौशिक, सरोजबाला, सुभाषचंद सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें