फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद के किरायेदारों का तीन महीने का किराया माफ

विज्ञापन
नगर परिषद नाहन में जनरल हाउस की बैठक की अध्यक्षता करती नप अध्यक्ष श्यामा पुंडीर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन ने अपने किरायेदारों को बड़ी राहत दी है। शनिवार को हुई आम सभा में नगर परिषद ने अपने किरायेदारों का तीन महीने का किराया माफ करने का निर्णय लिया है। यह राहत कोरोना कॉल में तंगी के दौर से गुजर रहे दुुकानदारों की समस्या को देखते हुए दी गई।
विज्ञापन

हालांकि आम सभा में स्पष्ट किया गया कि नगर परिषद के लंबित किराये को किरायेदारों को 30 अप्रैल तक भुगतान करना होगा। नहीं तो मामले रिकवरी के लिए तहसीलदार को भेजे जाएंगे। नगर परिषद के इस निर्णय से करीब 220 दुकानदारों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि नगर किरायेदारों के पास नगर परिषद का करीब 70 से 80 लाख रुपये किराया लंबित है। आम सभा नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुुंडीर की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर सहित, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता व अन्य पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए दो-दो लाख रुपये दिए गए, वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल आदि में सफाई टैक्स में 50 फीसदी की छूट देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आम सभा में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग व नगर परिषद तीनों मिलकर नाहन की विला राउंड सैरगाह में सनराइज प्वाइंट का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद की भूमि में स्थापित ट्रांसफार्मरों की एवज में अब नगर परिषद बिजली बोर्ड से हर महीने एक हजार रुपये प्रति ट्रांसफार्मर वसूल करेगी।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, बंदरों और आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के निर्णय भी आम सभा में लिए गए। कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि नगर परिषद की आम सभा में किरायेदारों का तीन माह का किराया माफ करने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि, किरायेदारों को 30 अप्रैल तक लंबित भुगतान जमा करवाने के भी सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। यदि किरायेदार भुगतान नहीं करते तो मामले रिकवरी के लिए तहसीलदार को भेजे जाएंगे। आम सभा में शहर में होने वाले कई विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें