फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैसाखी पर्व पर बड़ू साहिब से मछेर तक निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर बड़ू साहिब में नगर कीर्तन निकालते श्रद्धालु। स्रोत : ट्रस्ट
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


-संगत ने किया गुरु महिमा का गुणगान, मछेर में लंगर का आयोजन

-समापन पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक गतका का प्रदर्शन किया

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। बैसाखी पर्व के अवसर पर बड़ू साहिब में भव्य और श्रद्धामयी नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन सुबह करीब 10 बजे बड़ू साहिब से मछेर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी को विशेष श्रद्धा और सम्मान के साथ सजाया गया।

संगत ने पूरे मार्ग में गुरु महिमा का गुणगान किया। कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दविंद्र सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के तख्त (तबैया) की सेवा श्रद्धाभाव से निभाई। नगर कीर्तन में सेना के म्यूजिकल बैंड की धुनों, शबद कीर्तन से सुसज्जित वैन और संगत की भागीदारी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अकाल एकेडमी, गुरमति विद्यालय और इटरनल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मछेर पहुंचने पर संगत के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेम और समानता के भाव से प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद नगर कीर्तन का समापन मुख्य गुरुद्वारा साहिब में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने पारंपरिक गतका का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दविंद्र सिंह और उपाध्यक्ष जगजीत सिंह ने संगत को बैसाखी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि बड़ू साहिब में यह पर्व हर वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें