फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तीन करोड़ से अधिक से बने गर्भगृह में स्थापित हुई मां काली की मूर्ति

विज्ञापन
कालीस्थान मंदिर नाहन में स्थापित चांदी और सोने से जड़ा गर्भगृह। संवाद
विज्ञापन
-125 किलो चांदी और आठ तोले सोने से सुसज्जित कलश स्थापित
विज्ञापन


-मंदिर में 18 से 22 फरवरी तक विशेष पूजन, हवन और पाठ का आयोजन

-हिमाचल समेत हरियाणा और पंजाब के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में रविवार को नवनिर्मित गर्भगृह में विधि-विधान से मां काली की मूर्ति की स्थापना कर दी गई। गर्भगृह निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर तीन करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए गए हैं। मंदिर समिति के अनुसार निर्माण कार्य समिति के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा हुआ।

गर्भगृह में 125 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया गया है, जबकि शिखर पर स्थापित कलश का निर्माण आठ तोले सोने से किया गया है। पारंपरिक वास्तुशिल्प शैली में तैयार किए गए गर्भगृह को जयपुर से बुलाए गए विशेष कारीगरों ने तैयार किया। इस निर्माण कार्य में केवल समिति ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में बसे श्रद्धालुओं ने भी आर्थिक सहयोग दिया।
विज्ञापन


मंदिर में 18 से 22 फरवरी तक विशेष पूजन, हवन और धार्मिक चंडी पाठ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहर समेत आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि कालीस्थान मंदिर हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। नवरात्र और अन्य प्रमुख पर्वों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। नए गर्भगृह के निर्माण से मंदिर की भव्यता और बढ़ गई है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

कालीस्थान मंदिर समिति के महासचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह व अन्य कार्यों पर तीन करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। मंदिर में कुछ कार्य अभी शेष बचते हैं, उन्हें जल्द पूरा करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए श्रद्धालु सहयोग कर रहें, जिनकी बाकायदा सूची बनाकर मंदिर परिसर में चस्पा की गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कालीस्थान मंदिर समिति के अध्यक्ष राजगुरु महंत किशोरी नाथ, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, दुर्गेश चौधरी, अमर सिंह, राम मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने भी मंदिर में शीश नवाया। साथ ही भव्य निर्माण के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। संवाद

कालीस्थान मंदिर नाहन में स्थापित चांदी और सोने से जड़ा गर्भगृह। संवाद

कालीस्थान मंदिर नाहन में स्थापित चांदी और सोने से जड़ा गर्भगृह। संवाद

कालीस्थान मंदिर नाहन में स्थापित चांदी और सोने से जड़ा गर्भगृह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें