संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शंखनाद संस्था ने रविवार को शहर के निजी रेस्तरां में राज्य स्तरीय विरासत-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम में दो सत्रों में हुआ। पहले सत्र में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जबकि दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही 23 विभूतियों को सिरमौर गौरव पुरस्कार से नवाजा गया।
पहले सत्र में जिले और प्रदेश भर से आए कवियों ने कविता पाठ किया। इसकी अध्यक्षता सहायक नियंत्रक वित्त प्रताप पराशर ने की, जबकि मंच का संचालन पांवटा से आई रेणु गोस्वामी ने किया। दूसरे सत्र में आयोजित सम्मान समारोह में सोलन जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अध्यक्षता सहायक आयुक्त, राज्य कर और उत्पाद शुल्क डीआर भारद्वाज ने की। इस दौरान जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, समाजसेवी जीनत खान, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन, अनुदीप भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे।
शंखनाद संस्था के संस्थापक और निदेशक डॉ. श्रीकांत अकेला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 23 विभूतियों को सिरमौर गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
इसमें शिक्षा-संस्कृति क्षेत्र से निरूपमा जोशी, समाजसेवा से जया चौहान, समाजसेवा से बलबीर ठाकुर, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. नवीन गुप्ता, कार्य दक्षता व व्यवसाय से अजय कांत अग्रवाल, शिक्षा व लेखन क्षेत्र से डॉ. विनीता पाल, कार्य दक्षता के लिए आरटीओ सोना चौहान को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र से नरेंद्र नेगी, धर्म व संस्कृति संरक्षण के लिए सुदेश सिंगला, कार्यदक्षता के लिए अरावली संगठन से डॉ. यशपाल शर्मा, साहित्य सेवा के लिए शून्य विनोद, खेल प्रतिभा के लिए सतनाम सिंह, धर्म संस्कृति के लिए रीता ठाकुर, पत्रकारिता के लिए सुभाष शर्मा और पंकज सिंगटा, रंगमंच के लिए वसीम खान, पर्यावरण संरक्षण के लिए विजय कुमार आजाद, ग्रामीण पत्रकारिता के लिए भेखानंद वर्धन, साहित्य लेखन के लिए डॉ. शबाना सैय्यद, गीत-संगीत के लिए अनुराधा राही, लोक संस्कृति संरक्षण के लिए जगदीश शर्मा, युवा लेखक मोक्ष शर्मा, समाजसेवा के लिए आयुष कंवर को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दलीप विशिष्ट, दीप राज विश्वास, मो क्यूम सैय्यद, अनिल शर्मा, कार्तिक ठाकुर, अक्षरा चौहान, परिधि, अनुराधा राही डॉ. सुरेश जोशी, प्रो अमर सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संवाद