फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुकेश मिस्टर और अमिशा मिस फेयरवेल चुनी

Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
डाईट नाहन में आयोजित विदाई समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता। संवाद
विज्ञापन
डाइट नाहन में हुआ विदाई समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में शुक्रवार को डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने की। उन्होंने द्वितीय वर्ष के सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विदाई समारोह में मिस्टर फेयरवेल मुकेश कुमार और मिस फेयरवेल अमिशा रहीं। विशाल और श्रुति मिस्टर ड्रेस अप चुने गए। वत्सल को मिस्टर और रश्मि को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज, सेक्शन ऑफिसर अरुण शर्मा, लेखराज ठाकुर, काव्या सिंहा, शिवानी थापा, डॉ. शैली गोपाल, और डॉ. नम्रता जोशी के अलावा डाइट स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें